राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा गुड़गांव में वाटर कूलर लगा।

कमल जीत कटारिया एडवोकेट ने सरकारी गर्ल्स स्कूल में दिया वाटर कूलर

गुड़गांव : गुड़गांव बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव व समाजसेवी कमल जीत कटारिया एडवोकेट ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपपुरा गुड़गांव में वाटर कूलर उद्घाटन के अवसर पर कहा कि हमें अपने जीवन में प्याऊ, वाटर कूलर, बावड़ियां, धर्मशाला, औषधालय, चैरिटी स्कूल, मंदिर आदि अपने जीवन काल में अवश्य बनाने चाहिए। यह हमारी हिंदू संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से हमें सरकारी स्कूलों में अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद करनी चाहिए।

गुड़गांव विकास मंच के प्रमुख अजय शर्मा ने कहा कि चौधरी भगत सिंह कटारिया जी श्री शीतला माता जी के परम भक्त थे। उनकी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र कमलजीत कटारिया एडवोकेट द्वारा गर्मी के मौसम में वाटर कूलर दान में दिया । इनके पूज्य पिताजी ने अपने जीवन काल में बहुत सारे सामाजिक कार्य किये । उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाएं उतनी ही कम है।

इससे पूर्व भी गुड़गांव गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़गांव गांव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल गुड़गांव गांव, श्री शीतला माता मंदिर में अन्य जगहों पर भी उनकी पुण्य तिथि पर वाटर कूलर लगाए हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। हम जिस जगह पर काम करें, ईमानदारी से करें ।

इस प्रकार के अनेक कार्य करने वाले दानवीरों का हमेशा मनोबल बढ़ाना चाहिए। सभी सामाजिक कार्यों में सभी का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर सामाजिक कार्य करने के लिए गुड़गांव विकास मंच द्वारा श्री कमलजीत कटारिया, सुशील कुमार कण्व, सुनीता चितारा आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व, सुनीता चितारा, बिंदु दक्ष, रेखा रेडू,मनीषा, मंजू, हरिंदर, योगेश, सुरेश, ऋषि शर्मा आदि मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.