हिन्दी दिवस

हिंदी दिवस के अवसर पर आज दिनाँक 14.09.2024 को प्रवक्ता हिंदी श्री नवीन कुमार भारद्वाज रा क व मा विद्यालय जैकबपुरा , गुरुग्राम से हिंदी दिवस के उपलक्ष में चर्चा हुई तो उन्होंने बताया की हिंदी भाषा हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है एवं उन्होंने अपने काव्यांश के माध्यम से हिंदी के गौरव एवं महत्व का वर्णन किया ।

यूँ तो मेरी कोई हस्ती नहीं , पर जो कुछ हूँ माँ तुझी से हूँ । प्राणों में समाई तुम मात्र एक विषय नहीं अपितु सभी रसों और भावों की जननी हो , इसीलिए तुम माँ हो !

मूल संवाहिका तुम मन की

हर्षित और विकल जन की

है चरण वंदन बारम्बार तुमको

माँ !

हो शाख तुम भारत वतन की !

हो शाख तुम भारत वतन की !

इसके पश्चात प्रवक्ता हिंदी नवीन भारद्वाज ने समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व हिंदी भाषा के विकास और उत्थान में देशवासियों आगे आने की विनम्र प्रार्थना की ।

🙏💐

नवीन भारद्वाज
प्रवक्ता हिन्दी
रा क व मा विद्यालय जैकबपुरा , गुरुग्राम ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.