राजस्थान परिवार सेवा संस्था की जनरल हाउस मीटिंग का आयोजन

चंडीगढ़ : राजस्थान परिवार सेवा संस्था द्वारा आज चंडीगढ़ में जनरल हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्थान दिवस और श्याम संग होली मिलन समारोह के आयोजन की दिशा और कार्य योजना पर चर्चा करना था। बैठक में संस्था की कार्यशैली और आगामी कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया।

संस्था के उप अध्यक्ष ओ पी शर्मा जी ने मीटिंग की शुरुआत करते हुए संस्था की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। अध्यक्ष पवन शर्मा ने संस्था के उद्देश्यों और राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उनके नेतृत्व और समर्पण को सभी सदस्यों ने सराहा।

इस अवसर पर मनीराम शर्मा (IAS) ने विशेष रूप से मोहाली, पंजाब के SP (CM सिक्योरिटी) सुरेन्द्र सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संस्था के राजस्थान रत्न से सम्मानित किया। यह सम्मान मनीराम शर्मा (IAS) द्वारा SP सुरेन्द्र सिंह को एक मोमेंटो प्रदान कर दिया गया। यह सम्मान उनके मेहनत और समाज के प्रति उनके योगदान को मान्यता देने के रूप में दिया गया।

इस बैठक में पीजीआई डॉ. संजय बड़ाडा , उद्योगपति मनीष मारवाह, राम किशन यादव, महेंद्र जाखड़, भेरू गिरी, भगीरथ कुलड़िया और संस्था के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने अपने विचार साझा किए और संस्था के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

यह मीटिंग राजस्थान परिवार सेवा संस्था के समर्पित कार्य और बढ़ते योगदान को दर्शाती है, जो राजस्थान की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर को संरक्षित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार साबित कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.