उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में पलवल के जाने-माने शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ राजेश कुमार मंगला को मिला साहित्यिक गरिमा सम्मान
पलवल । श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी का कुलगीत लिखने वाले डॉ. राजेश कुमार मंगला को एक बार फिर साहित्य सृजन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए ‘साहित्य गरिमा सम्मान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में प्रदान किया गया है। उक्त सम्मान डॉ. पुष्पा रानी गर्ग के के प्रथम काव्य संकलन ‘सुधियों का वृन्दावन’ के लोकार्पण समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. पुष्पा गर्ग ने डॉ. राजेश कुमार मंगला को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। इस अवसर पर उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी अग्रवाल, प्रख्यात शिक्षाविद हेमलता अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन, राष्ट्रीय साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. देवकी नन्दन जैसी हस्तियों के साथ मंच भी सांझा किया। इस मौके पर मौजूद मशहूर गोल्डी मसाले वाले अनिल अग्रवाल, नोयडा से इश्वरसिंह तेवतिया और सियाना के रामासरे गोयल जैसी हिंदी साहित्य जगत की कई जानी मानी हस्तियों नेवी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में डॉ राजेश कुमार मंगला ने उक्त कार्यक्रम आयोजकों का आभार व्यक्त करते हैं धन्यवाद किया है।
Beta feature
