पलवल । दीक्षा ने मिस बहादुरगढ़ 2025 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा और हुनर परिचय दिया। फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा भारत के विभिन्न शहरो में फॉरएवर मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहाँ जबरदस्त उत्साह के बीच हर शहर के विजेताओं ने अपनी प्रतिभा एवं योग्यता से जीत अपने नाम की। दीक्षा ने राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है। वर्तमान में दीक्षा दिल्ली में द्वारका स्थित एक अन्तर्राष्ट्रीय विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर काम कर रही हैं। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक और सीईओ राजेश अग्रवाल एवं डायरेक्टर जया चौहान को धन्यवाद देते हुए दीक्षा ने बताया की ऐसे प्लेटफार्म वैश्विक पहचान के साथ उचित मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं जिससे अपने सपनो को पूरा किया जा सकता है। दीक्षा की इस सफलता पर अनेकों क्षेत्र वासियों एवं हरियाणा वासियों ने उन्हें बधाइयां देते हैं शुभकामनाएं दी हैं।
