अधिवक्ता ओम प्रकाश पाराशर को पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल का Co-opted member of Disciplinary Committee मनोनीत किया गया
पलवल के गांव भुलवाना निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश ओमप्रकाश पाराशर को पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल का Co-opted member of Disciplinary Committee मनोनीत किया गया है। जिला न्यायालय पलवल में 17 साल से वकालत कर रहे ओमप्रकाश पाराशर को पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल के सेक्रेटरी सुरेंद्र दत्त शर्मा ने नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र दत्त शर्मा जी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पत्र प्राप्ति उपरांत इस पद को जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रण लिया। कोर्ट परिसर के चेंबर नंबर 117 व सीट नंबर 188 पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पलवल,फरीदाबाद,व होडल से आए सभी अधिवक्ताओं ने ओमप्रकाश पाराशर को उनकी इस कामयाबी पर प्रमुख समाजसेवी नरेश पाराशर ने भी उन्हें बधाई दी।
वही ओम प्रकाश पाराशर को बधाई देने आए फरीदाबाद, होडल,पलवल और हथीन के नरेश कुमार शर्मा, जगजीत लाल, योगेश लावण्या, चंद्र सिंह जाखड़, वेदराम रावत, फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक पाराशर, पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, जयपाल, मुनीष भारद्वाज, चरण सिंह रावत, समय सिंह बघेल, पूर्व प्रधान विक्रम वशिष्ठ, सोनाली वर्मा, देवेंद्र बघेल, दिनेश बघेल,लक्ष्मी राम, गिरिराज शर्मा, धन सिंह तंवर आदि सभी अधिवक्ताओं ने उक्त नियुक्ति पर अधिवक्ता ओम प्रकाश पाराशर को गले में फूलों की माला पहनकर मिठाई खिलाकर बधाइयां दी वहीं ओम प्रकाश पाराशर ने अपनी इस नियुक्ति पर बधाई देने वाले सभी अधिवक्ता साथियों का धन्यवाद कर उनका आभार जताया।
