फरीदाबाद के इंद्रा कॉम्प्लेक्स में युवती का शव मिला:परिजनों ने जीजा पर लगाए हत्या के आरोप

फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा कॉम्प्लेक्स में सोमवार शाम एक 22 वर्षीय युवती का शव कमरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी निवासी स्वाति के रूप में हुई है। युवती के परिजनों ने उसके जीजा रवि पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रवि ही 21 नवंबर को स्वाति को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

वहीं खेड़ी पुल थाना इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नही दी गई है। पुलिस ने 174 की कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है।

दो दिन से तलाश कर रहे थे परिजन

परिजन रोहित के मुताबिक स्वाति 21 नवंबर को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच 23 नवंबर की शाम पुलिस का फोन आया और उन्हें इंद्रा कॉम्प्लेक्स बुलाया गया। वहां पहुंचने पर कमरे के अंदर स्वाति का शव मिला। परिजनों के मुताबिक स्वाति के गले पर निशान थे। इन्हीं निशानों के आधार पर उन्होंने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

परिजनों ने रवि नाम शख्स पर स्वाति की हत्या का आरोप लगाया । रोहित ने बताया कि रवि स्वाति का जीजा लगता और पड़ोस में ही रहता है। उनका आरोप है कि वह 21 नवंबर को स्वाति को अपने साथ लेकर गया था। इंद्रा कॉम्प्लेक्स में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रवि ने करीब 20 दिन पहले ही यहां कमरा किराये पर लिया था। बताया गया कि दो दिन पहले स्वाति भी उसके पास आई थी। इसके बाद कमरे में उसका शव मिला।

12वीं के बाद किया था कंप्यूटर कोर्स

स्वाति ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद कंप्यूटर का कोर्स किया था। परिवार के मुताबिक वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले है,वे काफी समय पहले बल्लभगढ़ में आकर रहने लगे थे। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.