दीपक मंगला के पिता के निधन पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने जताया शोक

पलवल। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री श्री गौरव गौतम ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पलवल से पूर्व विधायक श्री दीपक मंगला के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। खेल मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
श्री गौरव गौतम ने कहा कि परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का निधन बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्नेह और मार्गदर्शन जीवन में हमेशा महत्वपूर्ण रहता है। ऐसे समय में परिवार के साथ खड़ा रहना ही सच्ची संवेदना है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान श्री दीपक मंगला एवं उनके परिवार के सदस्यों ने खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री गौतम ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं।
खेल मंत्री ने कहा कि जीवन में कुछ क्षण ऐसे होते हैं, जब शब्द भी संवेदनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाते। उन्होंने दिवंगत के सामाजिक जीवन और परिवार के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.