अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश
गुरुग्राम | अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, गुरुग्राम द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर श्री कमलेश शास्त्री, चाइल्ड वेलफेयर ज़ोनल ऑफिसर, हरियाणा सरकार, की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि चौकसे राय, संस्थापक श्री महाकाल सेवा समिति एवं माय कोचिंग क्लास, ने सहभागिता करते हुए सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
श्री रोहताश, रेड क्रॉस सोसायटी गुरुग्राम
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं प्रतिभागियों का गुलाब के फूलों से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
श्री महाकाल सेवा समिति समाज में वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
