हिंदी हमारी शान है,
हिंदी हमारी जान है,
हिंदी से ही जुड़ा हुआ, अपना हिंदुस्तान है।
माँ की मीठी लोरी है,
हिंदी प्यारी बोली है,
इसके शब्दों में बसती है, भावों की रंगोली है l
हिंदी से हम सीखते हैं, संस्कार और ज्ञान,
इसके अक्षर-अक्षर में, बसता देश महान।
आओ मिलकर हम सब करें,
हिंदी का सम्मान,
जन-जन तक पहुँचाएँ हम, इसकी मीठी तान।
हिंदी को अपनाएँ हम, हिंदी को बढ़ाएँ हम,
अपनी प्यारी मातृभाषा का,
मान सदा बढ़ाएँ हम l
हिंदी दिवस पर लें शपथ, इसका मान बढ़ायेंगे,
हिंदी की सुंदर ज्योति को, हर दिल में जलाएँगे।
