जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान बने बॉबी रावत
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के चुनाव का परिणाम देर रात घोषित कर दिया गया। दिन भर चली शांतिपूर्ण वोटिंग के बाद देर रात मतगणना हुई और प्रधान पद से लेकर कार्यकारिणी तक के नतीजे सामने आते ही समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। प्रधान पद पर विवेक ञ्च बॉबी की बड़ी जीत प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमें प्रधान पद पर विवेक ञ्च बॉबी ने 1006 वोट लेकर भारी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश बैसला (842 वोट) को 164 वोटों से हराया। तीसरे प्रत्याशी ओम दत्त शर्मा को 590 वोट मिले। जीत की घोषणा होते ही विवेक बॉबी के समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। महासचिव पद पर कांटे की टक्कर में संजीव अत्री जीते। महासचिव पद का मुकाबला बेहद रोचक रहा।
महासचिव पद पर संजीव अत्री 596 वोट लेकर विजयी रहे।दूसरे नंबर पर दीपू सिंह 576 वोट, तीसरे पर अमित कुमार बसत्ता 535 वोट और चौथे नंबर पर अभिषेक शर्मा 497 वोट पर रहे। महज 20 वोटों के अंतर से संजीव अत्री ने जीत हासिल की। अन्य पदों पर जीते ये चेहरे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भीष्म नारायण ने की तर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश शर्मा ने जीत दर्ज की। महिला उपाध्यक्ष पद पर आरती शर्मा ने जीत दर्ज की। एडिशनल सेक्रेटरी पद पर के.पी. खटाना ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर अंकित नागर ने जीत दर्ज की। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर अरुण भारद्वाज ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम आने के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को वकील साथियों ने बधाई दी। नवनिर्वाचित प्रधान विवेक बॉबी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बार के हितों के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और वकीलों की हर समस्या को प्राथमिकता पर उठाया जाएगा।
