सफाई व अग्निशमन हड़ताल के समर्थन में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने किया कैबिनेट मंत्री के कार्यलय पर प्रदर्शन

फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय व अग्निशमन विभाग के कर्मियों की 27 दिन से चल रही हड़ताल के समर्थन और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ मंगलवार को विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों को मंत्री विपुल गोयल के कार्यलय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव कृष्ण कुमार नैन की अध्यक्षता में सेक्टर 16 में सभा का आयोजन किया। जिसमें बिजली, पशुपालन,वन, शिक्षा बोर्ड भिवानी व एचएसवीपी आदि विभागों के सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारी सभा में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव , सचिव जोगेन्दर करौंथा,

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, महासचिव राजेंद्र राणा, शिक्षा बोर्ड भिवानी के प्रधान सतबीर स्वामी व पशुपालन एवं डेयरी विभाग के नेता राजबैल देसवाल, देवी सिंह सहजवार, टूरिज्म के महासचिव सुभाष देसवाल,एसकेएस के जिला प्रधान करतार सिंह आदि कई वरिष्ठ नेता पहुंचे और संबोधित किया। सभा के बाद कर्मचारी जुलूस की शक्ल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री के कार्यलय पर पहुंचे और वहां मंत्री की गैर मौजूदगी में उनके निजी सचिव प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा और 13 मई के समझौते को लागू कर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण कुमार नैन व एएचपीसी वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के साथ किए गए समझौतों और दिए गए आश्वासनों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सरकार स्वयं बातचीत की मेज पर बैठकर समझौते करती है और बाद में उन्हें लागू नहीं करती, तो इससे कर्मचारियों में भारी रोष पैदा होना स्वाभाविक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने हठधर्मिता जारी रखी और कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की तो प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में एकजुट होकर आंदोलन को और व्यापक बनाने के लिए मजबूर होंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी अब कर्मचारियों के लिए असहनीय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों के साथ हुए समझौतों को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है।

सरकार को अपनी जिम्मेदारी से भागने की बजाय तत्काल सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सचिव जोगेंद्र करौंथा, ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के महासचिव राजेंद्र राणा तथा पशुपालन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के नेता देवी सिंह सहजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकजुट हैं। सरकार यदि 13 मई के समझौते को लागू करने में और देरी करती है तो कर्मचारी संगठनों को आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन में एएचपीसी वर्कर यूनियन से जितेन्द्र तेवतिया,सुदाम पाल, लोकेश, संदीप सहारण, धर्मवीर भाटी, अमरीश त्यागी, मनीष मलिक, बंसीलाल, देवी सिंह, जितेन्द्र सैनी, सूबे कदियान, राजेश कुमार, कुलवीर सिंह, मनोज जाखड़, मनदीप नेहरा, सोमपाल, सुशील शर्मा, कृष्ण कुमार कालीरमन, राजेश शर्मा, अमरजीत जाखड़, भूपेंद्र यादव, सतेंद्र पुनिया, पशुपालन से कृष्ण कुमार, रिटायर कर्मचारी संघ से लज्जा राम, सतपाल नरवत,नगर पालिका से अनूप चंडालिया, सुरेश देवी, मुकेश बेनीवाल, टूरिज्म से कल्लू राम आदि शामिल थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.