चार दशक पुरानी अध्यापिकाओं का किया पूर्व छात्रों ने अभिनंदन

लखानी धर्मशाला में बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम

फरीदाबाद। श्री सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्रों के संगठन ने अपने चार दशक पुरानी उन अध्यापिकाओं कृष्णा गेरा, राधा भाटिया, प्रेम कुमारी, विद्या मलिक  का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जिनसे दसवीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की थी, साथ में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिकोना पार्क की लेक्चरार आदरणीय बहनों मंजुला भाटिया और बलबीर कौर ओर शहर की संगीत गुरु डा.अंजू मुंजाल का सम्मान किया।  भगत वासुराम लखानी धर्मशाला में बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया, कोषाध्यक्ष सुशील भाटिया, उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर व धर्मशाला के प्रबंधक कैलाश गुगलानी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय गुरु बाबा श्याम लाल ने की, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मानव रचना यूनिवर्सिटी की प्रो-वाइस चांसलर डा.सग़ीता बांगा और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सोशल वर्कर मधु भाटिया ने विधायक धनेश अदलखा की विशेष उपस्थिति में सभी शिक्षकों का माता वैष्णो देवी मंदिर की पवित्र चुनरी ओढ़ा कर, श्रीफल भेंट कर, स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर अभिनंदन किया।

पूर्व छात्रों में मिरमशाह बन्नूवाल बिरादरी के प्रमुख चौधरी सुशील भाटिया, ग्लोबली इंटिग्रेटड फाउंडेशन फार थैलेसीमिया के संस्थापक प्रधान मदन चावला, उद्योगपति व समन्वय मंदिर सेक्टर 21 के मैनेजिंग ट्रस्टी महेश बांगा के साथ अन्य छात्रों में राकेश कथूरिया, यूसुफ , प्रीतम चुघ, राजकुमार गोरा व नंदकिशोर ने अपनी सभी अध्यापिकाओं का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। सभी पुरानी अध्यापिकाएं 40 वर्षों बाद एक साथ मिलकर बेहद खुश दिखाई दिए और इस दिन को अविस्मरणीय बताते हुए पूर्व छात्रों का व बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन का आभार जताया। विधायक धनेश अदलखा ने भी आयोजन की सराहना की।  मुख्य अतिथि डा.संगीता बांगा ने इस मौके पर वर्तमान शिक्षा पद्धति में सांस्कृतिक व मानवीय मूल्यों को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके माता-पिता व सभी आदरणीय शिक्षकों के आशीर्वाद की बड़ी भूमिका है।

शिक्षक भी चालीस साल पुरानी यादों में खो गए और अपने संस्मरण व्यक्त किए। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि दिनेश रघुवंशी, विनोद मलिक, साहित्यकार राजन ढींगड़ा, योग गुरु योगराज भाटिया, आनंद कांत भाटिया, सरदार उजागर सिंह, सरदार मोहन सिंह, कारोबारी कुलदीप अरोड़ा, सुरेंद्र बजाज, विनोद भाटिया, संजय अदलखा, सुरेंद्र गेरा एडवोकेट, रवि नागपाल, श्याम कालड़ा, टीसी मुंजाल, जौली जी, राम दास कटारिया, अशोक अरोड़ा, कैलाश नरूला गुरुद्वारा प्रधान, संजय भाटिया, वेद भाटिया, राजेश भाटिया, सुनील बहल, रवि कपूर, रिंकल भाटिया, राजू भाटिया ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन में विशेष रूप से सहयोग करने वाले गोल्डी अरोड़ा व पारस राय का बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया और अन्य पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.