फरीदाबाद के दो युवकों की आगरा में हुई सडक़ हादसे में मौत

फरीदाबाद। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने गए फरीदाबाद के दो युवकों की आगरा में सडक़ हादसे में मौत हो गई।  दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार कैंटर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।  फरीदाबाद के जाजरू गांव का रहने वाले नितिन (38) और गांव भनकपुर का रहने वाला रूपेश रुपेश (40) दोनों दोस्त थे। दोनों एक साथ मिलकर बल्लभगढ़-फरीदाबाद के सीकरी क्षेत्र में जिम चलाते थे। परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार को घर से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। सोमवार रात फतेहाबाद थाना क्षेत्र में उनकी कार की कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर होकर कैंटर के अगले हिस्से में फंस गई। करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को निकालना आसान नहीं था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कार को काटकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। हादसे के तुरंत बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया था। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। फरार कैंटर चालक की तलाश जारी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.