एक नंबर बाजार है जिले का सबसे पुराना और बड़ा बाजार : डा. राजेश भाटिया

- एशियन फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे ब्यापार मण्डल फरीदाबाद के प्रधान

फरीदाबाद। एनआईटी के एक नंबर डी ब्लाक दुकान नं 11 स्थित एशियन फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रुप में ब्यापार मण्डल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने शिरकत की और केक काटते हुए वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह में पहुंचने पर शहर के गणमान्य लोगों ने फूलों का बुक्के व माला पहनाकर डा. राजेश भाटिया का स्वागत किया।
इस मौके पर डा. राजेश भाटिया ने कहा कि एनआईटी का एक नंबर बाजार पूरे फरीदाबाद जिले का सबसे पुराना और चर्चित बाजार है, शहर के 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी यही से करते है और यहां के व्यापारी भी अपने ग्राहकों को भगवान का दर्जा देते हुए उन्हें बेहतर गुणवत्तायुक्त उत्पाद मुहैया करवाते है।
उन्होंने एशियन फुटवियर्स के प्रबंधकों को द्वितीय वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने अब तक अपने बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए हैं, उसी प्रकार भविष्य में भी वे उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराकर उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
इसके साथ ही साथ डॉ. राजेश भाटिया ने सभी व्यापारी भाइयों से अपील करते हुए कहा कि फरीदाबाद के जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान में अग्निशमन यंत्र अवश्य स्थापित करें, ताकि किसी भी आकस्मिक आगजनी की स्थिति में समय रहते उस पर नियंत्रण पाया जा सके।
इस अवसर पर एशियन फुटवियर्स के स्टोर मैनेजर-अरुण गुप्ता, एरिया मैनेजर-सत्या नारायण सिंह व् योगेंदर कुमार, स्टाफ-अंकित व् नितिन तथा रिंकल भाटिया, भरत कपूर, प्रेम बब्बर, सोनू पंडित, सचिन भाटिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.