समाज की एकता व युवाओं के उत्थान के लिए करेंगे कार्य : मनोज भड़ाना
गुर्जर सभा हरियाणा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ग्रहण किया अपना पदभार
फरीदाबाद। गुर्जर सभा हरियाणा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज भड़ाना ने गुरुवार को सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष जगबीर सिंह नागर ने मनोज भड़ाना को सम्मानपूर्वक अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर कार्यभार सौंपा। अपने संबोधन में मनोज भड़ाना ने कहा कि वह जल्द ही समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध लोगों से विचार-विमर्श कर नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर गुर्जर सभा हरियाणा के प्रथम अध्यक्ष मास्टर हरिराम चंदीला, बुद्ध सिंह सरपंच, रणवीर सिंह विधूड़ी, वीर सिंह नंबरदार, राजेंद्र चपराना, परमानंद, मदन चेयरमैन, गजराज नागर, दीपक दायमा, संतराज चंदीला, अजय नागर, हरेंद्र, हंसराज कपासिया, देशराज विधूड़ी, मामचंद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
