विनय भाटी ने एसआईआर अभियान को लेकर किया लोगों से संवाद
फरीदाबाद। आज तिगाँव विधानसभा के कौराली गाँव के बूथ संख्या 331, 332 एवं 333 पर जाकर एसआईआर अभियान के संबंध में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया, उन्हें अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों का उत्साह एवं सहभागिता सराहनीय रहा। जन-जन तक अभियान की जानकारी पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श भी किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी, बीएलए 2 तिगाँव मंडल के महामंत्री नेपाल भाटी जी राजेश भाटी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विनय भाटी ने कहा कि एसआईआर सरकार की ओर से शुरु की गई एक सराहनीय पहल है, इसलिए सभी लोग इसमें अपनी भागेदारी निभाएं और अपने फार्म सही तरीके से भरकर उन्हें बीएलओ के समक्ष जमा करवाएं ताकि आपका वोट का अधिकार सुरक्षित रहे।
