संत श्री स्वर्गीय पूरन लाल जी की आठवीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ एवं विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
ढाई सौ से अधिक लोगों ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
पलवल: संत श्री स्वर्गीय पूरन लाल जी की आठवीं पुण्यतिथि पर भगत श्री मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट एवं भाजपा महिला मोर्चा, पलवल के संयुक्त तत्वावधान में हवन यज्ञ एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।
हवन यज्ञ से हुई शुरुआत, अर्पित की गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ से हुई। परिवार के सदस्य मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री, श्री मोहन हरि, पूर्व सरपंच श्री अशोक एवं अन्य परिजनों ने मिलकर यज्ञ में आहुति देकर संत श्री स्वर्गीय पूरन लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री मुकेश वशिष्ठ ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “संत श्री पूरन लाल जी जैसे महान पुरुषों ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम समाज को बेहतर बना सकते हैं।”
स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक लोगों की जांच
सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए शिविर में सचिन अस्पताल, पलवल एवं पार्क हॉस्पिटल, फरीदाबाद की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच की। शिविर में रक्तचाप, शुगर, हृदय, हड्डी रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। लगभग ढाई सौ मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
श्री जगविंदर सिंह, अध्यक्ष, मार्केट कमेटी होडल
श्री जगबीर चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा
श्री रामकिशन फौजी
श्री विनोद पोसवाल
श्री नानक भगत, पूर्व सरपंच
श्री बस्तीराम, पूर्व जिला रेवेन्यू अधिकारी
श्री रूपेश कुमार
श्रीमती आशा भारद्वाज, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पलवल
श्रीमती रमन कुमारी, जिला सचिव,
श्रीमती सुशीला निगम , जिला सचिव
अर्चना वत्स जिला सोशल मीडिया प्रभारी
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों की टीम और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत श्री पूरन लाल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए ट्रस्ट द्वारा आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।
