भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़: बलजीत कौशिक
वहीँ उन्होंने नेहरू कॉलोनी मामले में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए स्टे आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर गरीबों के आशियाने उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों को बसाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की पक्षधर रही है, जबकि वर्तमान सरकार गरीब परिवारों को बेघर करने की नीति पर चल रही है।
उन्होंने मांग की कि नेहरू कॉलोनी में जिन परिवारों के मकान तोड़े गए हैं, सरकार उन्हें वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार अपनी कथित तानाशाही नीतियों से पीछे नहीं हटती तो कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर व्यापक जन आंदोलन चलाने को मजबूर होगी।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, विचार विभाग हरियाणा के चेयरमैन विनोद कौशिक, जिला संगठन महासचिव अशोक रावल, कोर्डिनेटर गौरव ढींगरा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. सौरभ शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान, अनिल शर्मा, मुकेश डागर, सुनीता फागना, जिला सचिव बाबूलाल रवि, एन.के. शर्मा, अनुज शर्मा, बलजीत सिंह अरोड़ा, मोहसिन खान, राहुल नागर, जयभगवान शर्मा, डॉ. एच.पी. माहौर, एडवोकेट प्रशांत कौशिक, जीत सिंह नम्बरदार, अनिल कोली, मनीष बौद्ध, जुबैर खान, रवि दत्त शर्मा, धर्म सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
