रक्तदान शिविर लगाने से जरूरतमंदों को मिलता है इसका लाभ : आलोक मित्तल
फरीदाबाद। जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग की सेवानिवृत्ति पर आज रोटरी क्लब ऑफ ईस्ट ने फरीदाबाद की जिला नीमका जेल में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें लगभग 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में हरियाणा के डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और रक्तदान करने वाले लोगों से उन्होंने अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया। मित्तल ने इस मौके पर कहा रक्तदान करना बड़ा पुण्य कार्य है और हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस रक्तदान शिविर में नीम का जेल के स्टाफ के अलावा आसपास के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि जीपी जय श्री मित्तल ने हर वक्त डाटा को प्रोत्साहित किया और भविष्य में आगे इसी तरह रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए श्री मित्तल ने कहा कि रोटरी क्लब समय-समय पर इस तरह के शिविर का आयोजन करती रहती है जिससे न केवल रक्तदाताओं को बल्कि आम लोगों को भी काफी लाभ मिलता है। श्री मित्तल ने कहा कि रक्तदान करने के बाद जरूरत पडऩे पर किसी भी रक्तदाता या उसके परिवार को रक्त के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
रक्तदान करते समय जो कार्ड रक्तदाता को मिलता है उसे लेकर फरीदाबाद के सेक्टर 9 स्थित रोटरी ब्लड बैंक में पहुंच जाने पर ब्लड की बहुत आसानी से हर जरूरतमंद को मदद मिल जाती है। इस अवसर पर नीम का जेल के अध्यक्ष महेश चंद्र गोयल, ब्लड डोनेशन के चेयरमैन कुलबीर सचदेवा, पवन भल्ला, विकास कुशार के अलावा जिला जेल के अधिकारी और रोटरी क्लब के पदाधिकारी के अलावा फरीदाबाद शहर के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
