पन्हैडा में समिति ने उत्कृष्ट युवाओं को किया सम्मानित
बल्लभगढ : ग्रामीण युवा विकास समिति (रजि.) के सौजन्य से बोर्ड परीक्षा में मेरिट लेने वाले छात्रों एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान-समारोह किया। समिति महासचिव रघु शास्त्री ने बताया समारोह की अध्यक्षता कर रहे तारा मोहन रिटायर्ड कर्नल व डॉ नंदकिशोर शर्मा के दादा स्वर्गीय भूप सिंह की स्मृति में किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 75 वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले एवं उत्कृष्ट युवाओं को तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी, द्वितीय स्थान प्राप्त ध्रूव एवं तृतीय स्थान निधि शर्मा को भी अतिथि के रूप मेँ उपस्थित जयदेव पाराशर रिटायर्ड जज, देवेंद्र पाराशर आर.बी.एल. बैंक जोनल हेड नॉर्थ, बैंक मंगाकर जतिन सेठी फरीदाबाद के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
समिति अध्यक्ष डीके शर्मा ने अपने समिति के पदाधिकारी के साथ मिलकर आए हुए सभी अतिथियों का पटका उढाकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया। गांव के लोगों से अपार सम्मान मिलने पर कर्नल तारा मोहन की खुशी के कारण आंखें नम हो गई।
वही कार्यक्रम में मंच का संचालन मास्टर रतन सिंह ने किया। कार्यक्रम में सी.ए. की परीक्षा पास करने वाली मोनिका को भी सम्मानित किया गया। समारोह में रवि दत्त की पार्टी के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नानक चंद, शीशराम, प्रभु दयाल, प्रमोद वकील, धर्मवीर सरपंच, जेपी शर्मा सरपंच, नरेश कुमार, राम रतन, मदन, वीरेंद्र, हरीश कुमार, कपिल शर्मा, आर.के. शर्मा, एन. के. शर्मा, महेश दूधिया, ओमी मास्टर, मनोज, रमेश चन्द, मानी सरपंच, जगदीश, राजेश शर्मा, भगत जी उपस्थित रहे।
