युवा देश की दिशा और दशा दोनों बदलने में सक्षम: योगेंद्र फोर

फरीदाबाद। युवा पीढ़ी में देश की दिशा और दशा दोनों बदलने की क्षमता है । केवल समाज को युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, और यह शिक्षा के द्वारा ही संभव है। यह बात आर्य केंद्रीय सभा नगर निगम के उपाध्यक्ष, आर्य समाज एन एच 4 के महामंत्री एवं शिक्षाविद् योगेंद्र फोर ने आर्य समाज सैक्टर – 15 के प्रांगण में चल रहे आर्यवीर दल फरीदाबाद के तत्वावधान में सात दिवसीय आर्य वीरांगना शिविर में भाग ले रही आर्य वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि अविद्या का नाश तथा विद्या की वृद्धि अति आवश्यक है तभी कोई समाज, राष्ट्र उन्नति की राह पर चल सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में जो वीरांगना हिस्सा ले रही हैं इनमें चरित्र निर्माण, आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिकता, योग, हवन तथा बौद्धिक के द्वारा संस्कारिक करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था के महामंत्री संजय खट्टर ने कहा कि उनका मकसद बालिकाओं को शारीरिक और बौद्धिक दृष्टि से सुदृढ़
बनाना है। आर्य समाज हमेशा युवाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत रहता है ।

इस अवसर पर संस्था के प्रधान देशबंधु आर्य, करमचंद शास्त्री, आर्य समाज सेक्टर 15 के प्रधान एसपी अरोड़ा ने शिक्षाविद् योगेंद्र फोर का स्वागत किया तथा उनके मार्गदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.