पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रंजीता मेहता ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की संगठनात्मक क्षमता, कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण भाजपा को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होकर जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति देगा।
उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मानजनक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग को संगठन में और अधिक अवसर मिलेंगे तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे।
रंजीता मेहता ने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और पार्टी का संगठनात्मक ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में हरियाणा भाजपा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।
