मार्शल आर्ट में कई खिलाडिय़ों ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
फरीदाबाद। आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में सोमवार को बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी शियान दुष्यंत सैनी एवं दिवाकर सैनी ने खिलाडियों का बेल्ट टेस्ट लिया। जिसमें खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कोच वंश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान यश सैनी अटाली, राहित, दीपा पांचाल, तन्नु धनखड़, हिमांशी नरवत ने ब्लैक बेल्ट हासिल किया। वहीं देवांश पांडे, मृगया मोदी, काव्यांश सोलंकी, युवराज ने ऑरेंज बेल्ट हासिल किया। इसी प्रकार शिवांश,दक्ष,दक्ष सैनी,ताबिश खान ने येलो बेल्ट हासिल किया। शियान दुष्यंत सैनी एवं दिवाकर सैनी ने खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को हमेशा खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेलों में भाग लेकर अपने माता पिता व जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि नशे से दूर रहे और अपनी मेहनत के दम पर मेडल हासिल करें।
