श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया : डॉ. राजेश भाटिया
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा मूर्ति स्थापना दिवस (चतुर्थ वर्ष) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और इस भक्तिमय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि यह स्थान 3 नं निवासी श्री मिलाप चंद जी ने सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नं 1 को भेंट स्वरूप दिया था और आज कार्यक्रम में सुबह आठ बजे मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, उसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। तत्पश्चात नारायणी (महिला) मंडल एनआईटी द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद आरती और विशाल भंडारा किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पूरा सहयोग किया और इसे सफल भी बनाया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर प्रांगण में आगमन शुरु हो गया था और जैसे-जैसे दिन चढता गया, श्रद्धालु भी बढ़ते गए। इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और इस भक्तियमय कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंदिर का वार्षिकोत्सव विशेष रुप से मनाया जाता है और शहर भर से भारी संख्या में श्रद्धालु इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते है।
इस अवसर पर आनंद कांत भाटिया, अधिवक्ता सुरेंदर गेरा, मोहन लाल अरोड़ा, परसोत लाल माटा, कालू बांगा, गुलशन बग्गा, अधिवक्ता तरुण भाटिया, सुशील भाटिया, हरीश भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, विशम्भर भाटिया, पवन माटोलिया एवं परिवार, अंजलि माटोलिया, मेघा माटोलिया, अर्जुन, प्रतीति, शुभम राज कुमार, मधु सूदन, कमल, पीयूष, पुष्पा, कविता, मोहित, अंजली संगीता माटोलिया, सोनू पंडित, राकेश चुघ, मनीष, मनीष भाटिया, मनोज अग्रवाल, राजीव चावला, अनुज वाधवा, सुनील वाधवा, मीनू चावला, सोनिका, सपना नोमी, ललित शर्मा, प्रभा, राधिका, चंदर, शालू भीमराजका, हरीश भाटिया, नितिन, राकेश भाटिया, लाला पंडित, प्रदीप भाटिया, रागिनी जी, डीपी सिंह, वैभव अरोड़ा, रजनीश, नवीन अरोड़ा, मोहितखत्री, राजन उप्पल, मदन जी, सोनी तिवारी, शिवांसी, हरिंदर भाटिया, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, रविंदर गुलाटी, अमित नरूला, अमित कपूर, भरत कपूर, मुकुल कपूर, मोक्ष, कुनाल बब्बर, पंकज अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, सौरभ रतड़ा, 3ई ब्लॉक निवासी, 3डी ब्लॉक निवासी व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|
