महाराणा प्रताप जी का समूचा जीवन है प्रेरणादायक : शारदा राठौर

क्षत्रिय जनकल्याण संगठन समिति ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती

फरीदाबाद। क्षत्रिय जन कल्याण संगठन समिति के द्वारा महाराणा प्रताप जयंती समारोह नंगला रोड एनआईटी स्थित कम्युनिटी सेंटर में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर ने की, जबकि अतिथि के रुप में भाजपा नेत्री नीरा तोमर, प्रदीप राणा, उमेश भाटी, वीरेंद्र गौड़, रेनू चौहान, कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी, सचिन ठाकुर, एनएस शेखावत, संंजीव चौहान, अनिल गौड़ सहित समाज के अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जी की चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप न केवल एक योद्धा थे, बल्कि पूरे संसार में युगपुरुष के रुप में विख्यात हुए। उन्होंने सदैव धर्म के रास्ते पर चलते हुए समाज को एकजुटता का संदेश दिया।

उनकी जीवनी बहुत ही प्ररेणादायक है, इसलिए हम सभी को उनके आदर्शाे को अपनाना चाहिए और समाज निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का क्षत्रिय जनकल्याण संगठन समिति के समस्त टीम ने फूल मालाओं एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कुंवर प्रमोद सिंह तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप जी ने घास की रोटी खानी स्वीकार की लेकिन अधीनता नहीं स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वफादारी तो उनके घोड़े चेतक से सीखनी चाहिए जिन्होंने युद्ध भूमि में घायल होते हुए भी एक लंबी और गहरी खाई को भी एक पल में कूद कर पार किया और महाराणा प्रताप जी के  प्राणों की रक्षा की।

कार्यक्रम में वर्ष 2026 में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में मैरिट लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रमोद सिंह तोमर, उपेंद्र सिंह पुंडीर, चरण सिंह राघव्र रोहन सिंह छोकर, ओमप्रकाश तोमर, नरेश सिसोदिया, ब्रह्म सिंह राघव,  सूरज तोमर, शेरपाल जादौन, रविंद्र तोमर फौजी, चेतन चौहान फौजी, महादेव परिहार, प्रेमपाल, तेजपाल जादौन, देवी सिंह जादौन, धीरेंद्र तोमर, पवन सिंह, बंटी सोलंकी, अनुज जादौन, बिजेंद्र भाटी, नानक चंद भाटी, उत्तम सिंह राघव, पदम सिंह राघव, गौरव भदोरिया, सुंदर मास्टर, अरुण पुंडीर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.