विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गुरुग्राम रेडक्रॉस सोसायटी ने सेवा कार्यों से दी मानवता की मिसाल

रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित, कुष्ठ आश्रम में केक काटकर बांटे फल

गुरुग्राम:  विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, गुरुग्राम द्वारा मानवता, सेवा और जन जागरूकता को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेडक्रॉस के सात मूलभूत सिद्धांतों – मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता का संदेश दिया गया।

यह समस्त आयोजन उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान श्री उत्तम कुमार एवं अतिरिक्त उपायुक्त श्री सोनू भट्ट के कुशल मार्गदर्शन तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी एवं महासचिव श्री सुनील कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ: कुष्ठ आश्रम में सेवा
गुरुग्राम जिला रेडक्रॉस सचिव श्री विकास कुमार के नेतृत्व में विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत शहर के कुष्ठ आश्रम से की गई। यहाँ आश्रमवासियों के साथ केक काटकर रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस टीम द्वारा सभी आश्रमवासियों को ताजे फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। सचिव विकास कुमार ने आश्रमवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

रक्तदान महादान: बिलासपुर में लगा शिविर
मानव सेवा की कड़ी में बिलासपुर स्थित एप्पल कंपनी परिसर में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि ने की रेडक्रॉस की सराहना
मुख्य अतिथि श्री कमलेश शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा, “जिला रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम आपदा से लेकर सामान्य दिनों तक समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। कोविड महामारी, बाढ़ या सड़क दुर्घटना – हर जगह रेडक्रॉस के स्वयंसेवक सबसे पहले पहुँचते हैं। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करके ये संस्था वास्तव में जीवन बचाने का काम कर रही है।”

युवाओं से आह्वान
सचिव विकास कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना और युवाओं को नशा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट करना है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिले के स्कूल-कॉलेजों में यूथ रेडक्रॉस एवं जूनियर रेडक्रॉस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

संस्थापक को किया नमन
कार्यक्रम में रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया कि 8 मई को उनका जन्मदिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर बिलासपुर स्थित एप्पल कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां 50 रक्त एकत्रित की गई। कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 50 टीवी रोगियों को प्रोटीन डाइट किट वितरण करने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां 180 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करी इसके अतिरिक्त जिला रेडक्रॉस समिति द्वारा इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जहां समिति की गतिविधियों में सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओं सामाजिक व्यक्तियों एवं विभिन्न महाविद्यालय विश्वविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस काउंसलर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वयंसेवक शहर के प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गुरुग्राम रेडक्रॉस जिला प्रशिक्षण अधिकारी जतिन कौशिक ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर राजकीय विद्यालय सेक्टर 4/7 अमेठी विश्वविद्यालय के आर मंगलम विश्वविद्यालय नेभाग लिया। इस अवसर पर जिला शाखा द्वारा राजभवन से प्राप्त माननीय राज्यपाल महोदय का संदेश भी आम जनों तक पहुंचाया। अंत में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न अधिवक्ता एके शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और रेड क्रॉस दिवस के सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न कल्याणी सचान विवेक बुमराह अधिवक्ता एके शर्मा अनिल मल्होत्रा आरके शर्मा कर्नल भल्ला मारुति सुजुकी से अजय होंडा से डीआर पाल डबल ट्री से अभिमन्यु अवस्थी, एयर इंडिया की टीम के साथ साथ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखाकार कुणाल मंगला, लिपिक आकांक्षा, लेक्चरर कविता सरकार, विपिन अरोड़ा, विक्रम भटनागर, टी-प्रोजेक्ट मैनेजर नीलम, संगीता, सुषमा, विनीता, मंजू शर्मा, टीबी कॉर्डिनेटर रोहतास शर्मा, अतुल कुमार पाराशर, जोगिंदर राठी विशेष रूप से उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.