वार्ड नंबर 10 अभयपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब — हर गली, हर क्षेत्र में गूंजा “अंकुश निषाद” का नाम

पंचकूला:  वार्ड नंबर 10 अभयपुर से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पार्षद प्रत्याशी अंकुश निषाद के समर्थन में आज आयोजित विशाल जनसंपर्क रैली एवं रोड शो ने पूरे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल बदल दिया। अभयपुर स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू हुई यह भव्य रैली पूरे अभयपुर, आशियाना, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, सेक्टर-14 पंचकूला सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों और गलियों से होकर आगे बढ़ी, जहां हर जगह जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

रैली में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, व्यापारी वर्ग एवं समाज के सम्मानित नागरिक शामिल हुए। पूरा क्षेत्र “अंकुश निषाद ज़िंदाबाद” और “अबकी बार विकास की सरकार” जैसे नारों से गूंज उठा। लोगों का उत्साह इस कदर दिखाई दिया कि जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया, कहीं पानी पिलाकर तो कहीं मुंह मीठा करवाकर अपना प्यार और समर्थन व्यक्त किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने आरती उतारकर आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने बाइक रैली और ढोल-नगाड़ों के साथ माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।

रैली के दौरान हर वर्ग के लोगों की भारी भागीदारी यह दर्शा रही थी कि इस बार वार्ड नंबर 10 की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। ग्राउंड जीरो मीडिया रिपोर्ट एवं स्थानीय जनता की राय के अनुसार क्षेत्र में इस समय अंकुश निषाद के पक्ष में स्पष्ट लहर दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि अंकुश निषाद हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहे हैं और वर्षों से बिना किसी भेदभाव के जनसेवा करते आ रहे हैं।

जनता ने खुलकर कहा कि वे “तन, मन और धन” से अंकुश निषाद के साथ हैं और इस बार उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर वार्ड नंबर 10 में नया इतिहास रचेंगे। महिलाओं का विश्वास, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का आशीर्वाद इस बात का संकेत दे रहा है कि इस बार चुनाव केवल एक उम्मीदवार का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास, सम्मान और बदलाव का चुनाव बन चुका है।
आज की इस विशाल रैली और हर क्षेत्र में मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन को देखकर राजनीतिक जानकार भी मान रहे हैं कि वार्ड नंबर 10 में इस बार एकतरफा माहौल बन चुका है और जीत की मजबूत दस्तक साफ सुनाई देने लगी है।
अभयपुर की जनता का एक ही संदेश — इस बार इतिहास रचेगा वार्ड नंबर 10, और नाम होगा अंकुश निषाद।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.