अमरटेक्स के CMD अरुण ग्रोवर के नेतृत्व में उद्योग एवं सामाजिक संगठनों ने डीजीपी हरियाणा से की शिष्टाचार भेंट
पंचकूला। अमरटेक्स के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण ग्रोवर के नेतृत्व में आज पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं प्रोग्रेस पंजाबी महासभा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, आईपीएस से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी हरियाणा को उनके पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में हरियाणा पूर्णतः सुरक्षित, सशक्त एवं शांतिपूर्ण राज्य के रूप में और अधिक सुदृढ़ होगा।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से कहा गया कि उद्योग, व्यापार एवं सामाजिक संगठनों की ओर से कंधे से कंधा मिलाकर हर संभव सहयोग पुलिस प्रशासन को दिया जाएगा, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं विकास का वातावरण निरंतर मजबूत बना रहे। एक स्वर में यह भी कहा गया कि पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं प्रोग्रेस पंजाबी महासभा भविष्य में भी पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
इस दौरान अमरटेक्स के CMD अरुण ग्रोवर द्वारा डीजीपी हरियाणा को मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएँ दी गईं, जो सौहार्द और सम्मान का प्रतीक रहा। साथ ही प्रतिनिधिमंडल की ओर से एक औपचारिक मेमोरेंडम भी डीजीपी महोदय को सौंपा गया, जिसमें उद्योग एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहयोग और समन्वय का उल्लेख किया गया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से
अशोक सिंगल, राजनंदा, अजय छावड़ा, जगदीप सिंह, अमरनाथ गोयल, राजीव चितकारा, सुनील जैन, राजेश मल्होत्रा, रजनीश बंसल एवं डी.पी. सिंगला उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी हरियाणा के उज्ज्वल, सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल की कामना करते हुए राज्य की शांति, सुरक्षा और विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
