युवा जुड़ें सनातन से, समिति ने की मासिक वैदिक यज्ञकर्म की शुरूआत

बल्लभगढ़ : तीज के पावन पर ग्रामीण युवा विकास समिति रजि. पन्हैड़ा खुर्द द्वारा मासिक वैदिक यज्ञ की शुरूआत देवी मंदिर से की। जिसमें पुरोहित डॉ. महेश आचार्य तथा यजमान के रूप में नानक चन्द समाजसेवी उपस्थित रहे। समिति महासचिव रघु वत्स ने बताया गया कि इस यज्ञकर्म के द्वारा युवाओं को सनातन से जोड़ने तथा सभी प्रकार के दुर्व्यसनों से दूर करने के लिए शुरूआत की गई है। आज समाज में देखा जा रहा है कि युवा अपने धर्म से दूर होकर बुरी आदतों में निरन्तर फसता जा रहा है। समिति अध्यक्ष डी.के. शर्मा ने बताया कि यह मासिक वैदिक यज्ञकर्म गांव के मन्दिर व अन्य सामूहिक स्थलों पर नियमित रूप से जारी रहेगा। इस अवसर पर शीशराम, गोपाल शास्त्री, बीरेन्द्र शर्मा, प्रभु दयाल, प्रमोद वकील, नेतराम, पूर्वपंच रामकिशन, कवि राजेश, इंद्राज मास्टर, देवेंद्र, पंकज आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.