सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि अभियान के तहत पौधारोपण के साथ ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने पर्यावरण, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण से संबंधित कलाकृतियां बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। के.एल. मेहता दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर गतिविधि आयोजित कर बच्चों और महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी सेवाओं की जानकारी दी गई। दीक्षा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-91, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-8, तिगांव, खेड़ी गुजरान, सेक्टर-75, खंदावली और सेक्टर-16 ए समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.