सुमन सैनी से मिली रंजीता मेहता, लोहड़ी की दी बधाई

पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पूर्व मानद महासचिव रंजीता मेहता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की और उन्हें लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। रंजीता मेहता ने भाजपा देश की एक मात्र राजनीतिक पार्टी है

जो हिंदुस्तान की गौरवशाली संस्कृति और परम्पराओ में पूर्ण आस्था और विश्वास रखती है, लोहड़ी का त्यौहार उत्तर भारत के मुख्य त्यौहारों में से एक है और आज से ही हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शुभ दिनों की शुरुआत भी होती है।

उन्होंने सभी नागरिकों को लोहड़ी की ढेरों बधाइयां दी। लोहड़ी को फसल का उत्सव माना जाता है, जो आमतौर पर पौष या माघ महीने में आता है।

इस दिन लोग एक यादगार शाम गुजारते हैं और ढोल व नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते हैं। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। हमारे क्षेत्र में लोहड़ी की धूम अलग ही होती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.