राममेहर आर्य ने की सीएम नायब सैनी से मुलाकात

आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा प्रदेश में युवाओं के लिए किया जा रहे कार्यों की सीएम नायब सैनी को दी जानकारी

चंडीगढ़: आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के अंतरंग सदस्य युवा राम मेहरड़िया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश भर में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही गतिविधियों और कार्यों की जानकारी दी। जिनमें सबसे प्रमुख युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना, युवाओं में फैले अंधविश्वास और पाखंड को मिटाना व प्रदेश के सभी युवाओं और किसानों को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा प्राकृतिक कृषि के मिशन को जन-जन तक पहुंचना सुनिश्चित करना।

राममेहर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी उत्कृष्ट कार्यो के लिए आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की सराहना की और प्राकृतिक कृषि को वर्तमान की जरूरत बताया। राममेहर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नायक सैनी ने उनके द्वारा दी गई पूरी जानकारी को बड़े ध्यान पूर्वक सुना और कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा दिखाए गए मार्ग और शिक्षाओं को युवा ही जन जन तक पहुंचा सकते हैं और समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने में लोगों की मदद कर सकते हैं।

राममेहर आर्य ने कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक कृषि अभियान को वह जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वयं अपने क्षेत्र के किसानों के घर-घर जाकर उन्हें जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं ताकि लोग अपनी धरती और जल को बचा सकें क्योंकि अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में अनेकों प्रकार की जहरीली दवाइयां और कीटनाशक डाल डाल कर हमने खेतों को बंजर कर दिया है। जिस कारण अनेकों नई-नई बीमारियां फैल रही है। उन्होंने कहा कि आर्यवृत्ती निधि सभा हरियाणा के माध्यम से उन्हें भी सभी से बेहद कुछ सीखने को मिला है और जो उन्होंने सीखा है, वे चाहते हैं कि वह सभी लोग सीखे और जागरूक हो।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.