अंगदान महादान: अपराजिता

अंगदान करना मानवता के लिए सबसे पुण्य कार्य - सुशील कण्व

जिला उपायुक्त गुड़गांव और जिला शिक्षा अधिकारी गुड़गांव के आदेशानुसार आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकब पुरा गुरुग्राम में ORGAN India, Parashar Foundation ने एक वर्कशॉप को आयोजित किया जिसमें स्कूल के 2000 बच्चों ने भाग लिया और आज इस कार्यशाला में कार्यशाला की वक्ता श्रीमती अपराजिता ने बताया गया कि आपके जाने के बाद आप 8 लोगों को जीवदान दे सकते हैं और इसके अलावा ऑर्गन डोनेशन के बारे में अन्य जानकारियां भी दी गईं जैसे की ऑर्गन डोनेशन के संदर्भ में कुछ मिथक और भ्रांतियाँ हैं जो लोगों में प्रचलित हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार के साथ साथ समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.