जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा की नर्व निर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ स्वागत
फरीदाबाद। ब्राह्मण सभा फतेहपुर बिल्लौच ने गांव के परशुराम भवन में 4 अक्टूबर को नव निर्वाचित हुई जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस अवसर पर फतेहपुर बिल्लौच सहित आसपास के गांवों की सिरदारी मौजूद रही। इस मौके पर जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के प्रधान तेजपाल शर्मा ने भी ब्राह्मण सभा फतेहपुर बिल्लौच के प्रधान राधा रमण शर्मा का पटका पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के प्रधान तेजपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों ने जिस भरोसे के साथ हमें जिम्मेदारी सौंपी है उनकी पूरी टीम उस भरोसे पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि समाज में भाईचारा और एकता बनाकर रखी जाए। समाज में होने वाले विवादों के लिए वह एक समन्वय कमेटी गठित करेंगे, जिसमें गांव के पंचों व सरपंचों को शामिल किया जाएगा।
समन्वय कमेटी का काम करेगा कि वह समाज में होने वाले विवादों को बैठकर निपटाएं और भाईचारा कायम करने में सहयोग करें। इस मौके पर उप प्रधान बाबूराम वशिष्ठ, महासचिव एडवोकेट महेश चंद शर्मा, सलाहकार रामकिशन शर्मा व प्रेस सचिव कृष्ण कौशिक ने भी अपने संबोधन में उनकी टीम का स्वागत और समर्थन करने के लिए ब्राह्मण सभा फतेहपुर बिल्लौच का आभार प्रकट किया और समाज को भरोसा दिया वह जिस उम्मीद के साथ समाज ने उन्हे चुना है वह उस पर खरा उतरकर समाज में हित में काम करेंगे। इस मौके पर जिला फरीदाबाद ब्राह्मण की कार्यकारिणी की मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य गिर्राज शर्मा,गिरीश शर्मा,श्यामसुंदर कौशिक,प्रवीण भारद्वाज, युधिष्ठिर भारद्वाज,सोमदत्त कौशिक,देवी सरपंच शाहपुर कलां एवं विष्णु कौशिक का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से शिक्षाविद रामप्रसाद शर्मा,वेदप्रकाश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा,बाललमुकुंद भारद्वाज,पवन कुमार,कविन्द्र सरपंच गांव ककडीपुर,गंगाराम नंबरदार ककडीपुर,डाक्टर दिनेश भारद्वाज,लख्मीचंद, देवेन्द्र शर्मा असवाटी,हरीराम शर्मा, किशनचंद शर्मा आदि ब्राहमण समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
