‘स्पिक मैके’ के सुरों से गूँजा डी.ए.वी., निज़ामी बंधुओं ने बाँधा समाँ

फरीदाबाद। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में ‘स्पिक मैके’ के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध कव्वाल निज़ामी बंधुओं की मनमोहक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। महात्मा हंसराज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम ने सूफिय़ाना संगीत की मधुर स्वर-लहरियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को पारंपरिक कव्वाली की समृद्ध विरासत से रूबरू होने का विशेष अवसर मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर श्रीमती आभा गंगल, प्रधानाचार्या डॉ. अनीता गौतम, अन्य डी.ए.वी. विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सहोदया क्लब एवं एच.पी.एस.सी. के राज्य अध्यक्ष श्री सुरेश चंदर, एच.पी.एस.सी. के जिला अध्यक्ष श्री सुशील जैन एवं उनकी टीम, एजुकेटर्स क्लब के अध्यक्ष श्री रमेश डागर एवं उनकी टीम, पूर्व आर.डब्ल्यू.ए. अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा, वर्तमान आर.डब्ल्यू.ए. अध्यक्ष सुश्री आशु मेहरा एवं उनकी टीम, फरीदाबाद की प्रतिष्ठित हस्तियाँ श्री एस.एस. गोसाईं, श्री एच.एस. मलिक, श्री अनिल रावल एवं श्री आर.एस. गाँधी, विशेष अतिथि सुश्री अंजू मुंजाल तथा स्पिक मैके के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मैनेजर श्रीमती आभा गंगल ने गणमान्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया तथा भारतीय संगीत की सार्वभौमिकता और सांस्कृतिक विरासत के महत्त्व को रेखांकित किया। इसके पश्चात निज़ामी बंधुओं की सशक्त आवाज़, भावपूर्ण गायन और लयबद्ध प्रस्तुति ने सभागार को सूफिय़ाना रंगों से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से प्रस्तुति का आनंद लिया। कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र ने विद्यार्थियों को कव्वाली की परंपरा, संगीत-साधना और उसकी सांस्कृतिक विशेषताओं को समझने का अवसर प्रदान किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. अनीता गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्पिक मैके के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। कलाकारों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। यह संगीतमय आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोडऩे और भारतीय संगीत की अमूल्य विरासत के प्रति सम्मान जगाने का यादगार अवसर सिद्ध हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.