भाजपा सदस्यता अभियान के विषय में रखी बैठक।

 होडल: होडल विधानसभा के विधायक हरेंद्र सिंह के कार्यालय पर सदस्यता अभियान के विषय में मीटिंग रखी गई जिसके मुख्य अतिथि हरेंद्र पाल राणा मौजूद रहे मीटिंग की शुरुआत औरंगाबाद मंडल के अध्यक्ष जगवीर चौहान ने की हरेंद्र पाल राणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत 2014 में की थी

जिसमें 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली 2019 में दोबारा सदस्यता अभियान चला जिसमें 6 करोड़ लोगों ने और बढ़ चढ कर भाग लिया जिसमें हमारी पार्टी की सदस्यता 17 करोड़ हो गई अब हमारी पार्टी ने 2024 मै सदस्यता अभियान चलाया है जिसमें हमें विश्वास है कि अबकी बार ये अभियान रिकॉर्ड तोड़ेगा और हमारी पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बनेगी

उसके बाद विधायक हरेंद्र ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से प्रार्थना की और उनके कार्यलय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जिसमें हमारे पलवल जिले के पूर्व में जिला अध्यक्ष रहे जवाहर सोरोत ,होडल मंडल के अध्यक्ष प्रेमराज ,मोनू सरपंच,लखन, जगप्रिय,मनोज सौरोत सो.मीडिया प्रभारी,जिले सिंह,अशोक पूर्व सरपंच मर्रोली ब अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.