अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटर गौरी राय को किया गया सम्मानित
गुरुग्राम : बेहद खुशी और गर्व के साथ, हम बताते हैं कि 15 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस पर, हमारी बेटी गौरी राय (MRIS-46), जो एक अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटर हैं, को गुरुग्राम, हरियाणा के जिला प्रशासन द्वारा प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार हरियाणा सरकार के माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा , सपना यादव (एचएससी) नगराधीश -गुरुग्राम, अजय कुमार (आईएएस) उपायुक्त-गुरुग्राम की गरिमामयी उपस्थिति में देवी ताऊ लाल स्टेडियम, गुरुग्राम (हरियाणा) में आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर के 8 पदक जीतने की उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया।
गौरी की सफलता के लिए भारतीय आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रधान अमिताभ शर्मा, सचिव जगराज साहनी, हरियाणा आइस स्केटिंग के प्रधान विजेंद्र लोहान, सचिव दीपक कोलहार, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल 46 गुरुग्राम की प्रधानाचार्य संगीता कपूर, समस्त शिक्षक व खेल विभाग का विशेष सहयोग मिलता रहा हैं ।
हम उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को मिली इस पहचान के लिए तहे दिल से आभारी हैं।
