साइबर अपराध के बारे दी गयी जानकारी
गुड टच तथा बेड टच के छात्राओं को किया जागरूक - मानसिक स्वास्थ्य विषय पर छात्राओं को पढ़ाया पाठ
गुरुग्राम: आज दिनांक 16/11/2024 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा गुरुग्राम में विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व जी की अध्यक्षता में कानूनी साक्षरता प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिवक्ता श्रीमती निधि चावला, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्री हरीराज तथा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य श्रीमती उपासना ने छात्राओं को विभिन्न विषयों जैसे:-
यौन उत्पीड़न, अच्छा तथा बुरा टच, बुलिंग तथा साइबर अपराध आदि के विषय में जागरूक करते हुए पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई।
मानसिक रोग विशेषज्ञ श्री हरीराज ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए । अंत में प्रधानाचार्य सुशील कुमार कणव ने पूरे टीम के प्रयासों की सरहाना की तथा छात्रों को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

