गौरी राय ने 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, हरियाणा का नाम किया रोशन

गुरुग्राम:  भारतीय आइस स्केटिंग संघ द्वारा देहरादून के हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की प्रतिभाशाली आइस स्केटर गौरी राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया।

इससे पूर्व गौरी राय खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

गौरी की इस सफलता पर उनके माता-पिता श्रीमती रश्मि चौकसे राय एवं श्री प्रबोध राय ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में अनेक वरिष्ठ खेल अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का अमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

विशेष आभार* श्री अमिताभ शर्मा – प्रेसिडेंट, भारतीय आइस स्केटिंग एसोसिएशन, श्री जगराज सहानी – जनरल सेक्रेटरी, भारतीय आइस स्केटिंग एसोसिएशन
, श्री लोहान जी – अध्यक्ष, हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन, श्री दीपक कोहार जी – सचिव, हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन इन सभी के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग ने गौरी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गौरी राय की इस उपलब्धि पर खेल जगत एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.