पूर्व मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ
विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में की कांग्रेस ज्वाइन
बोले भाजपा सरकार में आमजन ठगा महसूस कर रहा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार-प्रवीण अत्री
चंडीगढ़ : हरियाणा में भाजपा छोड़ने वालों की लाइन लंबी होती जा रही है और कांग्रेस का कुनबा बड़ा होता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद में मानद महासचिव रहे प्रवीण अत्री ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने उनके साथ सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग भी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रवीण अत्री का कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि वे जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।
पूर्व मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने कहा कि उनके नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा इंद्री विधानसभा क्षेत्र में जहां भी उनकी ड्यूटी लगाएंगे वह उसे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा करने का कार्य करेंगे और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का खुलासा करेंगे। अत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास इसलिए व्यक्त किया है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जननेता हैं और हमेशा लोगों के लिए समर्पित भावना से कार्य करते रहे हैं और उनके नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर वन था लेकिन आज भाजपा सरकार की बात की जाए तो भाजपा सरकार में सिर्फ और सिर्फ अधिकारियों की ही चलती है जबकि कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने विभिन्न तरह के पोर्टल चलकर प्रदेश के हर व्यक्ति को दफ्तर के चक्कर काटने के लिए मजबूर किया है। प्रदेश में बेरोजगारी आज देश में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि 3 महीने बाद संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। लोग भाजपा की जन विरोधी नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके हैं और निश्चित रूप से अबकी बार भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज घोषणा करने में विश्वास नहीं रखती बल्कि उन्हें लोगों की सेवा के लिए पूरा करने का भी कार्य करती है। अत्री ने कहा कि लोग अब अपना पूरा मन बना चुके हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा और कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
