एसआईआर के विरोध में दिल्ली रैली में शामिल होंगे फरीदाबाद के माकपा कार्यकर्ता

फरीदाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और चुनाव आयोग की स्वायत्तता बहाल करने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में फरीदाबाद से माकपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह निर्णय पल्ला-तिलपत ब्रांच की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सांगठनिक कमेटी के सदस्य निरंतर पराशर ने की, जबकि संचालन ब्रांच सचिव केपी सिंह ने किया। बैठक को जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल और कमेटी सदस्य शिवप्रसाद ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे उनके मतदान के अधिकार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने मतदाता सूची में पहले की तरह समय-समय पर संशोधन करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी मौजूदा कानून रद्द करने और व्यापक चुनाव सुधार लागू करने की मांग की।इनमें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली लागू करना तथा चुनाव में धनबल और बाहुबल पर रोक लगाना शामिल है। बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव नगर में रैली के पर्चे वितरित किए और लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए रैली में पहुंचने की अपील की। इस दौरान रवि, घनश्याम, केपी सिंह, जयराम यादव और शिवप्रसाद मौजूद रहे।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.