हरियाणा में चल रही भाजपा की लहर, फिर खिलेगा कमल-रंजीता मेहता
जनसंपर्क अभियान में रंजीता मेहता ने विभिन्न गांवों में की लोगों से मुलाकात
पंचकूला 18 अगस्त। हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने रविवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की। लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। रंजीता मेहता ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है और तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। नायब सिंह सैनी फिर से प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।
रंजीता मेहता ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रक्षाबंधन के अवसर पर गांव कोर्ट में विजय पंडित के निवास पर जाकर लोगों से मुलाकात की। श्याम लाल, पापू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अभिनंदन किया।
रंजीता मेहता ने कहा कि पंचकूला के लोगों ने फिर से भाजपा को जिताने की ठान ली है। इसके बाद गांव बरवाला के दीवान फर्नीचर में मगत धीमान एवं अन्य लोगों से मुलाकात काकी। सभा में ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और यह भरोसा दिलाया कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रणदीप सिंह, राजवीर, तेज पाल, विनीत, पंकज, गौरव, सुंदर, शिवम, अंकुश और शुभम की उपस्थिति भी रही।
गांव कामी बरवाला में महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख व्यक्ति राजू पंडित, अशोक लंबरदार, डीपी नंबरदार, प्रिंस शर्मा, चिंटू, दीपक पंडित और अन्य ग्रामवासी शामिल हुए। गांववासियों ने रंजीता मेहता का गर्मजोशी से स्वागत किया। रंजीता मेहता ने गांव की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
