पंचकूला। सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 16 में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता के नेतृत्व में महिलाओं ने मंदिर में झाड़ू और पोछा लगाया। इस दौरान महिलाएं श्रीराम के गीत भी गा रहीं थी। महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंजीता मेहता ने पंचकूला की सभी प्रबंधन समितियों से मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई करके 22 जनवरी को भव्य आयोजन की अपील की। रंजीता मेहता ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग दीपावली से बड़ा त्यौहार मान रहे हैं। रंजीता मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में धार्मिक स्थलों का जीर्णोधार किया जा रहा है। मंदिरों से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है और भाजपा सरकार इन भावनाओं की कदर करना जानती है। रंजीता मेहता ने सभी देश एवं प्रदेश वासियों को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। सुनीता गर्ग, सविता जैन, अंजू गुप्ता विमल गोयल ,वंदना तिवारी, मुस्कान सुनीता, आरके गर्ग, राजेश शर्मा, सोनिका, पुनीत बेदी, एचएस बेदी, करण दिवाकर, अनुराधा वर्मा, संगीता सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें