वायदे नहीं काम करवाने में रखते है विश्वास : संदीप शर्मा पन्हेड़ा

पार्षद प्रतिनिधि ने किया शहीद स्मारक निर्माण कार्य तथा पुस्तकालय का शुभारंभ

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ बसपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने गांव मोहना में सैनिक कल्याण बोर्ड में 15 लाख की लागत से बनने वाले शहीद स्मारक निर्माण कार्य तथा गांव के अंबेडकर भवन में पुस्तकालय का आज ग्रामीणों से नारियल फुड़वाकर विधिवत रुप से शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने संदीप शर्मा पन्हेड़ा का फूल मालाओं एवं सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा ने कहा कि पृथला क्षेत्र से उनका दिली लगाव है, जिसके चलते वह यहां निरंतर विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत रहते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वायदे नहीं बल्कि काम करवाने में विश्वास रखते है और यही कारण है कि वह समय-समय पर क्षेत्र के गांवों के लिए विकास की ग्रांटें मंजूर करवाने में जुटे रहते है ताकि लोगों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हो सके। श्री शर्मा ने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड में बनने वाले शहीद स्मारक में 51 फुट लम्बा तिरंगा लगेगा,

जिससे दूर से ही यह राष्ट्रीय ध्वज लोगों को नजर आएगा। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय बनने से अब बच्चों को पढऩे के लिए प्रेरणादायक पुस्तकें मिलेगी, जिससे उन्हें आगे बढऩे का प्रोत्साहन मिलेगा।  उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार और आर्शीवाद से उन्हें ताकत मिलती है और इसी ताकत के बल पर वह गांवों में विकास कार्य सम्पन्न करवाते रहते है। इस दौरान ग्रामीणों ने संदीप शर्मा के समक्ष गांव की चौपाल की मरम्मत करवाने की मांग रखी, जिसे सुनने के बाद संदीप शर्मा ने कहा कि जल्द ही वह गांव की चौपाल की मरम्मत कार्य के लिए राशि मंजूर करवाकर इसका नवीनीकरण करेंगे।  इस मौके पर रामकुमार सरपंच नरियाला, गिर्राज सरपंच हीरापुर, जोगेंद्र फौजी, परमी नेता, जगन मेम्बर, देवेंद्र, इंद्राज ठेकेदार, कपिल कौशिक, रिंकू शर्मा, महाबीर, राजपाल मैम्बर,  जयप्रकाश, प्रीतम इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.