निवेश का झांसा देकर 86.50 लाख रुपये की ठगी, खाताधारक असम से गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक व्यक्ति को असम से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस द्वारा फरीदाबाद लाया जा रहा है।  गौरतलब है कि सेक्टर-29 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर 30 दिसंबर 2025 को साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें बताया गया कि 23 नवंबर 2025 को उसके पास फेसबुक के माध्यम से एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और उनकी व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। युवती ने उसको शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। उसने ठगों द्वारा भेजक्ते गये फर्जी लिंक पर अपना अकाउंट बनाकर निवेश करना शुरू किया और विभिन्न बैंक खातों में कुल 86 लाख 50 हजार रुपये निवेश के लिए ट्रांसफर कर दिये। उसके पोर्टफोलियो में लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपये दिखाई देने लगे। जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो 22 लाख रुपये अतिरिक्त जमा कराने की मांग की गई, जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए असम निवासी मिनारुल हक को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मिनारूल हक ने सम्भु प्रसाद शाह व मोहम्मद सरफराज का संयुक्त बैंक खाता आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। खाता में ठगी के लगभग 30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ फरीदाबाद लाकर की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.