मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है सभी नागरिक निभायें अपनी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी : डॉ. दीपक यादव

- सेक्टर-29 में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी

फरीदाबाद। सेक्टर-29, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का कार्य निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन और आवश्यक संशोधन किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही जानकारी के साथ मतदाता सूची में दर्ज हो सके।

इसी क्रम में सेक्टर 29 पंचमुखी हनुमान मंदिर हाऊसिंग बोर्ड परिसर में बीएलओ (BLO) टीम द्वारा सेक्टरवासियों को अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पदाधिकारियों ने भी बीएलओ टीम के साथ मिलकर नागरिकों को जागरूक करने एवं अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

आरडब्ल्यूए के प्रधान डॉ. दीपक यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मतदाता सूची के इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए। सतीश भारद्वाज, योगेश दत्त, स्वपन घोष ने सेक्टरवासियों से अपील की कि वे निर्धारित प्रपत्र (फॉर्म) समय पर प्राप्त करें, सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ उन्हें भरें तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और सभी नागरिकों को इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.