मंदिर में पौधारोपण कर दृष्टि छिब्बर ने मनाया अपना जन्मदिवस
फरीदाबाद। शहर के समाजसेवी राजीव छिब्बर की पौत्री दृष्टि छिब्बर ने फरीदाबाद-गुडग़ांव रोड स्थित त्रिवेणी हनुमान मंदिर में पौधारोपण कर अपना चौथा जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में नीम और कटहल के पौधे रोपे और उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि दृष्टि छिब्बर अपने हर जन्मदिवस पर पौधारोपण करती है। इस 4 साल की बच्ची ने जो मुहिम शुरु की है, वह पूरे समाज के लिए एक बड़ा उदाहरण है कि अगर हर मनुष्य अपने जन्मदिवस पर उम्र की संख्या जितने पौधे लगाएं तो पर्यावरण फिर से हरा भरा रहेगा। दृष्टि छिब्बर के दादा समाजसेवी राजीव छिब्बर का कहना है कि पौत्री की इस मुहिम में पूरा परिवार उसके साथ है और हम अन्य लोगों को भी इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए जागरुक करते है। उनका कहना है कि पर्यावरण केा शुद्ध रखना हम सभी का दायित्व है और हम सभी को इसे मिलकर निभाना होगा।
