नवनियुक्त जिला प्रभारी रवि बतान जी की अध्यक्षता में कालका विधानसभा के पांचों मंडलों की बैठक आयोजित

कुरुक्षेत्र: नवनियुक्त जिला प्रभारी रवि बतान जी की अध्यक्षता में कालका विधानसभा के पांचों मंडलों की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें नए मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए रायशुमारी की गई तथा विस्तृत जानकारी ली गई। मीटिंग में पहुचने पर नव न्यक्ति जिला प्रभारी रवि बतान जी को विधायक श्रीमति शक्ति रानी शर्मा की ओर से फूलों का बुक्का देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी रंजीता मेहता जी और वीरेंद्र राणा जी मौजूद रहे।

जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति बंतो कटारिया, कालका विधायक श्रीमति शक्ति रानी शर्मा , श्री विशाल सेठ जी, नगर परिषद कालका चेयरमैन कृष्णलाल लांबा ,ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सेन,युवा अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना जी ,ज़िला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील धीमान , महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा वर्मा उपस्थित रहे। कालका विधानसभा के सभी पांचों बूथों पर जाकर बारी बारी से मीटिंग को किया गया। जिसमें रायपुररानी मंडल, मोरनी मंडल, रायतन मंडल, पिंजौर मंडल और कालका मंडल शामिल हैं। इस मीटिंग में बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी पालकों से नए मंडल अध्यक्ष बनाने की जानकारी ली गई। सभी पांचों मंडलों में मीटिंग होने के बाद कार्यकर्ताओं की ओर से जो भी नाम प्रस्तावित किए गए हैं।

उन्हें प्रभारी रवि बतान जी ओर चुनाव अधिकारी जी द्वारा संगठन को दिया जाएगा। वहीं चुनाव प्रभारी रंजीता मेहता, वीरेंद्र राणा ने बताया कि इन सभी नामों को संगठन के पास भेजा जा रहा है। जो भी संगठन की ओर से तय किया जाएगा, उस पर सभी की सहमति होगी। कालका विधायक श्रीमति शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि कालका विधानसभा में सभी कार्यकताओं से मीटिंग कर उनकी राय ली गई है। पार्टी में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का पूरा मानसम्मान है, वहीं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा जो भी मंडल अध्यक्ष होगा आप सभी के बीच का होगा इन सभी मीटिंग्स में पार्टी के सभी पद्दाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.