भाजपा बूथ अध्यक्ष चुनाव करवाने के लिए मंडल स्तर पर बैठकें ली
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के अंतर्गत बूथ अध्यक्षों का चुनाव 5 जनवरी तक पूरा करवाने के लिए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में अभियान तेजी से चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों माता मनसा देवी मंडल, नाडा साहिब मंडल, चंडीमंदिर मंडल, बरवाला मंडल के बूथ अध्यक्ष चुनाव की समीक्षा की गई। दीपक शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी तक सभी बूथ के अध्यक्ष चुनाव के जरिए चुने जाने हैं।
बूथ अध्यक्ष चुनाव का कार्य पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथ अध्यक्ष चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होंगे। दीपक शर्मा ने बताया कि बूथ अध्यक्ष चुनाव की सभी प्रक्रियाएं 5 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी जहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव करवाती है, वहीं कांग्रेस का प्रदेश से नीचे कभी संगठन तैयार नहीं हो पाया।
भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां पर कार्यकर्ता सर्वोपरि की है। चुनाव सहप्रभारी रंजीता मेहता ने बताया कि बूथ अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं और 5 जनवरी को यह चुनाव संपन्न हो जाएगा। इस अवसर पर सदस्यता अभियान प्रभारी एसपी गुप्ता सहित संबंधित मंडल प्रधान और महामंत्री भी बैठकों में उपस्थित रहे।

